#रीवा केन्द्रीय मंत्री ने पिपराही में किया 13.79 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन


केन्द्रीय इस्पात तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ने हनुमना विकासखण्ड के सीमावर्ती गांव पिपराही में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। केन्द्रीय मंत्री ने 13 करोड़ 79 लाख 70 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा दो करोड़ 50 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव में विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

केन्द्रीय मंत्री ने पिपराही में 6 आंगनवाड़ी केन्द्रों का भूमिपूजन किया। इनमें प्रत्येक की लागत 9 लाख 50 हजार रुपए है। इनमें ग्राम पटेहरा, राजाधौ, टटिहरा, महौता, पहाड़ी तथा भलुहा कोठार के नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र शामिल हैं। समारोह में 6 करोड़ पांच लाख 30 हजार रुपए की लागत से 38 अमृत सरोवरों के निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने 7 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से 4 नलजल योजनाओं के निर्माण का भी भूमिपूजन किया। इनका निर्माण जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने समारोह में 12 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 5 गौशालाएं, चार तालाब, एक बाउन्ड्रीवॉल, एक आंगनवाड़ी केन्द्र भवन शामिल हैं। 

#VindhyaToday

Comments

Popular posts from this blog

#पैराग्लाइडिंग करते हुए एंट्री लेने वाली थी दुल्हन, लेकिन दूसरे की शादी में हो गई लैंड, बदल गई किस्मत

बुरी तरह विफल रहा भारत बंद, कांग्रेस की साजिश नाकाम, किसान PM मोदी के साथ: वीडी शर्मा

👉 गौवंश से बने उत्पादों के विक्रय केन्द्र का हुआ शुभारंभ. 👉 बसामन मामा गौवंश वन्य विहार देश में आदर्श वन्य विहार के तौर पर जाना जायेगा : पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल